निर्जला एकादशी पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा सेवा कार्य: नारी बाल निकेतन और कच्ची बस्ती में वितरित किए शीतल पेय….

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

निर्जला एकादशी पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा सेवा कार्य
नारी बाल निकेतन और कच्ची बस्ती में वितरित की गई फ्रूटी
बीकानेर। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बीकानेर शाखा की ओर से सामाजिक सरोकार निभाते हुए नारी बाल निकेतन और कच्ची बस्ती क्षेत्र में फ्रूटी वितरण का सेवा कार्य किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों व महिलाओं को ठंडक पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई, जिसे स्थानीय नागरिकों ने सराहा।
इस सेवा कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्ष ममता राठी, सचिव सरिता नाहटा, कोषाध्यक्ष सुरभि अग्रवाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इनके साथ ज्योति विजयवर्गीय, उर्मिला गोयल, शर्मिला चोरड़िया, शिखा विजय, गायत्री महात्मा, पद्म श्री तथा स्वाति छाजेड़ ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने बच्चों से संवाद भी किया और उनके स्वास्थ्य व जरूरतों की जानकारी ली। संस्था की ओर से भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा प्रकल्पों को लगातार जारी रखने का संकल्प लिया गया।


Categories:
error: Content is protected !!