निर्जला एकादशी पर भाजपा के एक पेड़ मां के नाम अभियान में बीकानेर जेल में कैदियों के साथ किया पौधारोपण…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर पदाधिकारियों ने आज निर्जला एकादशी के अवसर भाजपा के एक पेड़ मां के नाम अभियान में आज बीकानेर सेंट्रल जेल के कैदियों के साथ शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अगुवाई में विधायक जेठानंद व्यास की उपस्थिति में पौधारोपण किया और जेल परिसर में ठंडा शरबत वितरण किया। शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया आज बीकानेर जेल में पार्टी के संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम ओर मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर एक पेड़ मां के नाम कैदियों के साथ पौधारोपण किया और जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने जेल में कैदियों द्वारा निर्मित मूढ़े, कार्पेट ओर भी हस्त शिल्प चीजों का अवलोकन करवाया। विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कैदियों के साथ आज मिलकर उनकी दिनचर्या को देखा कैदियों द्वारा चलाया जा रहा बैंड की धुन पर देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति को सुना देखकर अच्छा लगा हमारी सरकार द्वारा जेल में कैदियों को अच्छे अवसर के साथ एक अच्छा नागरिक बनकर निकले ये अवसर प्रदान किए जा रहे है। आज के कार्यक्रम में महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, जेठमल नाहटा, जोगेंद्र शर्मा, गजेंद्र भाटी, मघाराम नाई, हरिकांत शर्मा, विनायक पारीक, सौरभ छाजेड़, विमल पारीक उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!