निर्जला एकादशी पर लगाई गई ठंडाई की छबिल- श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिती द्वारा हर वर्ष की तरह आज निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर तीन क्विंटल ठंडाईयुक्त दूध व शरबत युक्त मीठी लस्सी का लंगर केईएम रोड पर लगाया गया और समिति के सदस्यों ने मनुहार करके ठंडाई पिलाई। सेवा कार्यक्रम सुबह से शाम तक लगाई गई। ज्येष्ठ की तपती दोपहरी में ठंडाई पीकर हजारो राहगीर तृप्त हुए। सेवा में अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, बसंत किराडू, हिमांशु किराडू, मोहित किराडू, यशपाल पुरोहित, शशि अग्रवाल, रिचा गुप्ता, आशीष राजवंशी, शीला अग्रवाल, सुरेंद्र अरुण भाटी,दीपक, अनिल स्वामी, वैभव, मयंक हिमांशी व अन्य सहयोगी रहे। उषा गुप्ता द्वारा बताया गया कि निर्जला एकादशी पर सेवाएं पिछले कई सालों से जारी है और यह पुण्य का कार्य आगे भी इसी तरह से जारी रहेगा।
श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा आशीर्वचन में कहां गया कि “निर्जला एकादशी का व्रत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत का मात्र धार्मिक महत्त्व ही नहीं है। ये व्रत मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के नज़रिए से भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की आराधना को समर्पित होता है। इस एकादशी का व्रत करके श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दान करना चाहिए। इसी के साथ अपने माता-पिता व बुजुर्गों की सेवा करें वह पुण्य के भागीदार बने।”

Categories:
error: Content is protected !!