Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

नेताजी हेरिटेज के भारतीय दल ने किया ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नेताजी हेरिटेज यात्रा के बीकानेर के 12 सदस्यीय सहित 20 सदस्यीय भारतीय दल ने बैंकाक मेॉ सुभाष चंद्र बोस द्वारा स्थापित भारत विद्यालय एवं भारतीयों द्वारा संचालित वेद मंदिर के दर्शन किए जहां पर भारतीय डेलीगेट्स को सम्मानित किया गया । आर के शर्मा ने बताया कि डॉ. सुषमा बिस्सा ने इस अवसर पर संबोधित भी किया व आजाद हिंद संघ के धर्म चंद सिंह व महेश ने सुषमा बिस्सा का सम्मान भी किया गया । इसके अलावा भारतीयों द्वारा 1943 में स्थापित मंदिर में भव्य प्रोग्राम का आयोजन किया गया । शरद पूर्णिमा के दिन यह आयोजन किया जाता है और इसमें भारतीय टीम को खासतौर से आमंत्रित किया गया । दल के सदस्यों ने कंचनाबुरी के कवाई रीवर ब्रिज का भ्रमण किया । बैंकाक मे रहने वाले भारतीयों द्वारा सुषमा बिस्सा के माध्यम से कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व प्रधानमंत्री मोदी को आग्रह किया गया कि द्वितीय विश्व युद्ध के समय जिन दो लाख भारतीय मजदूरों ने (विशेषकर तमिलनाडु के) बैंकॉक से बर्मा तक मजदूरों ने रेल लाइन स्थापित करने में अपनी जान गंवाई उनका स्मृति शिलालेख स्थानीय सरकार से बात कर लगवाया जाए ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!