DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS

नेवी के जवान का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार:बाइक से ड्यूटी जाते समय रास्ते में आया हार्ट अटैक, नवी मुंबई में थे तैनात

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नेवी के जवान का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार:बाइक से ड्यूटी जाते समय रास्ते में आया हार्ट अटैक, नवी मुंबई में थे तैनात

बहरोड़

नीमराना पंचायत समिति के गांव दौसोद में नौसेना के जवान का देर शाम को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान शुभम सिंह राघव (28) नवी मुंबई में तैनात था। जिसका हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उसकी पार्थिव देह देर शाम को पैतृक गांव पहुंची। जहां सैनिक सम्मान के साथ गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया। जवान के अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

सरकारी आवास से ड्यूटी पर जा रहे थे

जवान के चाचा सूबेदार मेजर नवरत्न सिंह राघव ने बताया कि 13 जनवरी शनिवार को सुबह करीब 6 बजे शुभम सिंह अपने सरकारी आवास से तैयार होकर बाइक पर ड्यूटी के लिए निकला था। उन्हें अपने सरकारी आवास से करीब एक किलोमीटर दूर ड्यूटी पर जाना था। लेकिन वह ड्यूटी वाले जगह पहुंचने से पहले ही रास्ते में सरकारी क्वार्टर के सामने गिर पड़े। उनके साथियों ने नेवी के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने दिल का दौरा पड़ने से मृत घोषित कर दिया।

रविवार शाम को पार्थिव देह पैतृक गांव लाया गया

शुभम सिंह राघव की पार्थिव देह देर शाम को पैतृक गांव पहुंची। अपने लाडले के शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने नम आंखों से भावभीनी अंतिम विदाई दी।

27 नवंबर को 20 की छुटि्टयां बिताकर लौटे थे

परिवारजनों ने बताया कि शुभम सिंह ने 17 अगस्त 2017 को नेवी को जॉइन किया था। शुभम सिंह 27 नवंबर को ही 20 दिन की छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटे थे। उनके बच्चे साथ ही रहते थे।

जवान के परिवार में पिता सुभाष सिंह राघव किसान है। माता सुजाता ग्रहणी है। उनकी पत्नी आरती भी ग्रहणी है। उनके 2 साल की बेटी प्रतीक्षा है। छोटा भाई सचिन सिंह राघव गुरुग्राम (हरियाणा) कंपनी में काम करता है।

20 जनवरी को दोस्त शादी में आने का था प्लान

परिजनों के अनुसार शुभम सिंह 20 जनवरी को अपनी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर आते। परिवार के लोग छुट्टी आने का इंतजार कर रहे थे। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!