नोखा के चरकडा गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में देवर भाभी की मौत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। नोखा के चरकडा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार देवर भाभी की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी।हादसे के बाद गाड़ी चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।मृतक महिला और पुरुष का शव नोखा अस्पताल लाया गया है। यह हादसा साईं बाबा मंदिर के पास हुआ। मृतक खेड़ी गांव निवासी मनोहर पुत्र पूरब राम जाट बताया जा रहा है,, जबकि मृतक महिला रिश्ते में उसकी भाभी लगती थी। महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सी आई ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने पीछा कर गाड़ी को पकड़ा और गाड़ी को जब्त कर थाने लाया जा रहा है।

Categories:
error: Content is protected !!