नोखा के दो विद्यालय क्रमोन्नत ,एग्रो इंडस्ट्री डवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष डूडी ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का जताया आभार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नोखा के दो विद्यालय क्रमोन्नत
एग्रो इंडस्ट्री डवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष डूडी ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का जताया आभार
बीकानेर, 22 जुलाई। राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी ने नोखा क्षेत्र के दो प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक स्तर पर क्रमोन्नत किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला का आभार जताया है।
उन्होंने बताया कि नोखा के राप्रावि ग्रेवल सड़क दावा एवं राप्रावि पश्चिम केड़ली को उच्च प्राथमिक स्तर पर क्रमोन्नत किया गया है। इससे स्थानीय विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा तथा बच्चे गांव में ही आगे की पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सर्वांगीण विकास को समर्पित है। सरकार ने शैक्षणिक उन्नयन को लेकर अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनेक स्कूलों को क्रमोन्नत किया गया है। नए स्कूल भी खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोखा की दूरस्थ ढाणियों की अन्य स्कूलों के क्रमोनयन के प्रस्ताव भी राज्य सरकार को भिजवाए गए हैं।

Categories:
error: Content is protected !!