न्यू रोशनी जन कल्याण सेवा संस्थान का उद्घाटन 25 मई को…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

न्यू रोशनी जन कल्याण सेवा संस्थान का उद्घाटन 25 मई को

बीकानेर 19 मई, न्यू रोशनी जनकल्याण सेवा संस्थान बीकानेर का भव्य उद्घाटन समारोह दिनांक 25 मई 2025 को आयोजित होने जा रहा है । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री जेठानंद व्यास, विधायक बीकानेर पश्चिम, अपने कर कमलों से उद्घाटन करेंगे

उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री गोविंदराम मेघवाल, श्री भंवर सिंह भाटी पूर्व ऊर्जा मंत्री, रामलाल जी भोभरिया जिला अध्यक्ष श्री कुम्हार महासभा, बीकानेर पूर्व की विधायक माननीय सिद्धि कुमारी, श्री डॉ बुलाकी दास कला विधायक पूर्व मंत्री, महावीर जी रांका पूर्व यूआईटी चेयरमैन के साथ ही तमाम विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे ।

संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री उमेश रघुवंशी ने बताया कि न्यू रोशनी जनकल्याण सेवा संस्थान जनकल्याण हेतु समर्पित है और इस का मुख्य उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना, वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना, महिला कल्याण व बाल विकास के क्षेत्र में कार्य करना है। साथ ही दिव्यांगजन, निर्धन परिवारों के युवक-युवतियों की आर्थिक सहायता कर उनके विवाह में सहयोग करना एवं महामारी, प्राकृतिक आपदा, बाढ़, अतिवृष्टि जैसी परिस्थितियों में जरूरतमंदों को फ्री शिक्षा और सेवाएं उपलब्ध कराना भी संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Categories:
error: Content is protected !!