पंजाबी एक्टर Deep Sidhu की सड़क हादसे में मौत, किसान आंदोलन से सुर्खियों में आए थे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

किसान आंदोलन से सुर्खियों में आने वाले पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब दीप सिद्धू अपनी NRI फ्रेंड के साथ गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे.पंजाबी एक्टर Deep Sidhu की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई. बता दें कि ये वही दीप सिद्धू हैं, जो किसान आंदोलन से सुर्खियों में आए थे. हादसा उस समय हुआ जब दीप सिद्धू अपनी NRI फ्रेंड रीना राय के साथ गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे. पुलिस के मुताबिक हादसा केएमपी पर पिपली टोल प्लाजा के पास हुआ. हालांकि उनकी NRI फ्रेंड रीना राय की हालत स्थिर बनी हुई है.हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस की मानें तो हादसा रात 9.30 बजे हुआ. दीप सिद्धू खुद स्कॉर्पियों को ड्राइव कर रहे थे. हादसे में दीप सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं NRI फ्रेंड रीना को इलाज के लिए खरखौदा सीएचएसी ले जाया गया. हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए

बता दें कि दीप सिद्धू के शव को खरखौदा सीएचसी में रखवाया गया है. सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके प्रशंसकों में निराशा छा गई है.

पंजाब के CM चन्नी ने जताया दुख

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता #DeepSidhu के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं.

किसान आंदोलन के दौरान आए थे चर्चा में

आपको बता दें कि दीप सिद्धू का नाम किसान आंदोलन के दौरान काफी चर्चा में आया था. इसके साथ ही दीप सिद्धू दिल्ली के लाल किले में हुए हिंसा मामले में भी आरोपी थे.

https://youtu.be/jik_pwYlhZM
Categories:
error: Content is protected !!