पं. मधुकर गौड़ सार्थक साहित्य सम्मान बीकानेर के रवि पुरोहित को 9 अक्टूबर को चूरू में अर्पित किया जाएगा, नगरश्री में होगा आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। सार्थक साहित्य संस्थान, मुंबई द्वारा वर्ष 2022 के ‘मधुकर गौड़ सार्थक साहित्य सम्मान की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष यह प्रतिष्ठित सम्मान बीकानेर के साहित्यकार रवि पुरोहित को उनके राजस्थानी साहित्यिक अवदान के लिए अर्पित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए संस्थान प्रतिनिधि पाना देवी गौड़ और कमलेश गौड़ ने बताया कि कवि-कथाकार-समालोचक-संपादक-अनुवादक रवि पुरोहित की बीस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है और साहित्य अकादमी, दिल्ली, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर, राजस्थान सरकार, अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन, कोलकाता, राजस्थान रत्नाकर, दिल्ली सहित सौ अधिक संस्थाओं से पुरस्कृत-समादृत पुरोहित को 9 अक्टूबर को नगरश्री सभागार, चूरू में आयोज्य भव्य समारोह में यह सम्मान अर्पित किया जाएगा।
हिन्दी व राजस्थानी के चूरू में जन्में मुंबई प्रवासी प्रख्यात साहित्यकार पं. मधुकर गौड़ की स्मृति में यह सम्मान गत वर्ष प्रारम्भ किया गया था। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष व जनप्रिय प्रगतिशील कवि श्याम महर्षि के मुख्य आतिथ्य व भाषाविद-समालोचक साहित्यकार डॉ. मदन सैनी की अध्यक्षता में आयोज्य समारोह में रवि पुरोहित को सम्मान स्वरूप ग्यारह हजार रुपए, शॉल, सम्मान-पत्र व स्मृति-चिह्न प्रदान कर समादृत किया जाएगा।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!