पर्यावरण के साथ जीव जंतुओं को बचाने का संकल्प ले :डॉ रेशमा वर्मा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पर्यावरण के साथ जीव जंतुओं को बचाने का संकल्प ले डॉक्टर रेशमा वर्मा
बीकानेर। महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण बचाओ संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित हुआ डॉक्टर रेशमा वर्मा ने बताया कि सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा जी के कमंडल से राजा भगीरथ द्वारा धरती पर अवतार दिवस को गंगा दशहरा भक्ति और आस्था के साथ बड़े त्यौहार के रूप में मनाते हैं डॉक्टर रेशमा वर्मा ने पधारे अतिथि के रूप में नरेश खत्री भारत विकास परिषद कौशलेश गोस्वामी वरिष्ठ पत्रकार जी का माला पहनकर स्वागत किया डॉ रेशमा वर्मा ने बताया कि 5 जून पर्यावरण दिवस प्रकृति के महत्व को याद दिलाता है पर्यावरण की रक्षा के लिए हर नागरिक जिम्मेदारी से जागरूक और सक्रिय रहे स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन की कुंजी है हमारे द्वारा छोटे-छोटे प्रयास जैसे पेड़ लगाना जीव जंतुओं की रक्षा प्लास्टिक का कम से कम उपयोग बिजली और जल की बचत कचरे का सही उपयोग आदि उपाय पर्यावरण को बचाने में काफी सहयोगी हो सकते हैं नरेश छाबड़ा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण आप किसी भी तरह से बचा सकते हैं चाहे प्लास्टिक पर रोक लगाकर या किसी भी तरह से पर्यावरण को स्वच्छ रखकर और इसी के साथ गोस्वामी जी ने बताया कि वृक्षारोपण नहीं पौधारोपण करें क्योंकि एक पौधा ही एक वृक्ष बनता ह इसी के साथ पर्यावरण संदेश पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया गर्मी के चलते पक्षियों के पीने के पानी की व्यवस्था के लिए पlलसियों
का वितरण किया गया सभी ने संकल्प लिया की प्रकृति से प्रेम करेंगे उसे बचाएंगे और हरा भरा भविष्य बनाएंगे फाल्गुनी राधिका मोदी ज्योति कोमल आदि महिलाओं ने पर्यावरण को लेकर अपने-अपने विचार रखें

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!