पश्चिमी कमान के महानिरीक्षक बीएसएफ का सेक्टर मुख्यालय बीकानेर एवं भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। पश्चिमी कमान के महानिरीक्षक हरदीप सिंह बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय बीकानेर एवं भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा करने बीकानेर पहुंचे।

बीएसएफ पश्चिमी कमान के महानिरीक्षक श्री हरदीप सिंह के दो दिवसीय दौरे पर सेक्टर मुख्यालय बीकानेर पहुंचने पर श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, उप महानिरीक्षक सेक्टर मुख्यालय बीकानेर व अन्य उपस्थित अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया । श्री हरदीप सिंह के बीएसएफ बीकानेर प्रांगण में आगमन पर सुसज्जित सम्मान गार्ड के द्वारा सलामी दी गयी। इस दौरान श्री राठौड़ व अन्य अधिकारियों द्वारा महानिरीक्षक महोदय को सीमा पर वर्तमान हालात की जानकारी दी व समीक्षा की।ज्ञात रहें कि श्री हरदीप सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुचें हुए हैं व इस दौरान वे भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ सीमा चौकियों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!