पश्चिमी नौसेना कमान ने अपतटीय सुरक्षा अभ्यास- ‘प्रस्थान’ का संचालन किया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

रक्षा मंत्रालय

पश्चिमी नौसेना कमान ने अपतटीय सुरक्षा अभ्यास- ‘प्रस्थान’ का संचालन किया

पश्चिमी नौसेना कमान के मुख्यालय के अधीन 23 मार्च, 2022 को मुंबई से दूर स्थित अपतटीय विकास क्षेत्र (ओडीए) में एक अपतटीय सुरक्षा अभ्यास ‘प्रस्थान’ आयोजित किया गया था। इसका आयोजन हर छह महीने पर किया जाता है। यह अभ्यास अपतटीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण घटक है और इसका उद्देश्य अपतटीय सुरक्षा में शामिल सभी समुद्री हितधारकों के प्रयासों को एकीकृत करना है। इस अभ्यास के तहत नौसेना के नेतृत्व में भारतीय वायु सेना, तटरक्षक बल, ओएनजीसी, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट, जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट, सीमा शुल्क, राज्य मत्स्यपालन विभाग, व्यापारिक समुद्री विभाग और समुद्री पुलिस ने हिस्सा लिया। पूरे दिन के अभ्यास के परिणामस्वरूप मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को परिष्कृत किया गया और मुंबई से दूर स्थित अपतटीय रक्षा क्षेत्र में कई आपात स्थितियों के लिए प्रतिक्रियात्मक-कार्रवाई की गई।

यह अभ्यास मुंबई के पश्चिम में लगभग 38 नॉटिकल मील स्थित ओएनजीसी के बी-193 प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया गया था।

आतंकवादी घुसपैठ, बम विस्फोट, घायलों की निकासी, खोज व बचाव, मैन ओवरबोर्ड, बड़ी आगजनी, तेल रिसाव और सामूहिक निकासी जैसी आपात स्थितियों का अभ्यास किया गया। इससे पहले 17 मार्च 2022 को एक ओएसवी के नियंत्रण के खोने का भी अभ्यास किया गया था, जिसे एक आपातकालीन टोइंग पोत के माध्यम से खींचा जाना जरूरी था। इस अभ्यास ने सभी हितधारकों को पश्चिमी ओडीए में प्रतिक्रिया देने और आपात स्थितियों से निपटने के लिए उनकी तत्परता का आकलन करने के साथ-साथ एक समन्वित व बेहतर तरीके से एक साथ काम करने के संबंध में एक वास्तविक अनुभव प्रदान किया।

इस अभ्यास ने अपने सभी अपेक्षित उद्देश्यों को हासिल किया।


Categories:
error: Content is protected !!