NATIONAL NEWS

पहली बारिश से ही बेहाल हुए बीकानेर की सुध बुध लेने अब पहुंचा प्रशासन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पहली बारिश से ही बेहाल हुए बीकानेर की सुध बुध लेने पहुंचा अब पहुंचा प्रशासन
बीकानेर, 20 जून। मात्र एक दिन की बरसात से ही बीकानेर के हालात पस्त हो गए हैं। हालात इतने विकट रहे कि शहर में जगह जगह पर पानी जमा हो गया तथा लोग परेशान होते दिखे। जिसके बाद आखिर प्रशासन की नींद खुली और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति ना बने इसके लिए जिला कलक्टर ने निचले क्षेत्रों का निरीक्षण कर निर्देश दिए।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि मानसून के दौरान शहर के निचले इलाकों में कहीं भी जल भराव की स्थिति ना बने। यदि बारिश का पानी कुछ स्थानों पर ठहरता है तो पंप लगाकर तुरंत प्रभाव से जल निकासी सुनिश्चित करवाएं।
जिला कलक्टर ने सोमवार को हुई बारिश के बाद गिन्नाणी सहित शहर में विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और नगर निगम आयुक्त को इस संबंध में निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शहर के समस्त क्षेत्रों में मानसून से पूर्व नालों की सफाई सुनिश्चित कर ली जावे, विशेष तौर पर निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति ना बने इसके लिए पुख्ता इंतजाम हों।
जिला कलक्टर ने गिन्नाणी स्थित माताजी का मंदिर के पास , चौखुटी पुलिया होते हुए कोठारी हॉस्पिटल के पास, पुलिस लाइन के पास, नगर निगम सहित कई निचले इलाकों का दौरा किया और अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान निगम आयुक्त गोपाल राम बिरदा भी उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!