पीबीएम अस्पताल में शुरू हुई निःशुल्क पार्किंग

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 13 अप्रैल। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल के समूचे परिसर में निःशुल्क पार्किंग व्यवस्था की बुधवार को शुरुआत हुई। अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को राहत और सुविधा के उद्देश्य से संभागीय आयुक्त डॉ.नीरज के पवन ने मंगलवार को इस संबंध में निर्देश दिए थे। इसकी अनुपालना में पीबीएम प्रशासन द्वारा बुधवार से यह व्यवस्था लागू कर दी गई। इसके बाद दिन भर यहां आने वाले लोगों को अपने वाहनों की पार्किंग के लिए शुल्क नहीं देना पड़ा। संभागीय आयुक्त के निर्देशानुसार की गई इस व्यवस्था की सभी ने सराहना की । पूर्व में राज्य सरकार द्वारा मरीजों के हित में इलाज की संपूर्ण व्यवस्था को पूर्णतया निःशुल्क किया जा चुका है। अब यहां निःशुल्क पार्किंग व्यवस्था से आमजन को और अधिक सहूलियत हुई।

Categories:
error: Content is protected !!