पुष्पों के रंगों में रंगा अपना घर आश्रम विधायक जेठानंद व्यास ने खेली प्रभु संग होली

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1769357340363669714?t=doiZ4Z4d2l1HFZXeJuTlkQ&s=19


बीकानेर। रानी बाजार बीकानेर स्थित अपना घर आश्रम में रविवार को असहाय आवासियों के साथ पुष्प फाग होली का आयोजन रखा इस पुष्प फाग उत्सव में बीकानेर शहर के लोगों ने असहाय प्रभु स्वरुप आवासियों के साथ पुष्प होली मनाई एवं होली के धार्मिक फाल्गुनी भजनों के साथ नृत्य भी किया जिसमें बड़ी संख्या में प्रभु आवासियों के साथ बीकानेर शहर के लोगों ने भाग लिया वही भतमाल एंड पार्टी व खंजर पार्टी द्वारा होली के धार्मिक फाल्गुनी भजनों की प्रस्तुति देकर आश्रम परिसर के माहौल को होलीमय कर दिया | साथ ही इस अवसर पर पधारे विधायक जेठानंद व्यास ने प्रभुजी संग होली खेली एवम् होली के गीत गाये | आश्रम के अध्यक्ष अनन्तवीर जैन एवम् सचिव अशोक मूंधडा ने बताया की फाग पुष्प होली का आयोजन प्रभु आवासियों के साथ हर वर्ष मनाया जाता है और इस वर्ष भी ये फाग पुष्प होली बड़े धूमधाम से मनाई गई | इस अवसर पर अपनाघर आश्रम ने विधायक जेठानन्द व्यास को अयोध्या राम मंदिर का चित्र भेंट कर सम्मान किया |
इस ख़ास अवसर पर सरंक्षक द्वारका प्रसाद पचीसिया, आर्मी के मेजर नितिन पांडे, पुरुषोतम नागपाल,वीरेन्द्र किराडू, शिवरतन पुरोहित, माणक चौधरी, भंवर लाल चांडक, आदर्श शर्मा, किशन मूंधडा,डॉ.आशीष सोलंकी,विपिन मुसरफ, राजू शर्मा, रमेश राठी, झंवरलाल सुथार आदि सहित शहरवासी उपस्थित हुए |

Categories:
error: Content is protected !!