प्रियांशी स्वामी ने जीते 5 गोल्ड

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”83227″]

बीकानेर। 68 वीं ज़िला स्तरीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता रा. उ. मा. विद्यालय, नत्थूसर गेट बीकानेर द्वारा आयोजित हुई जिसमे अंडर 17 श्रेणी (रिकर्व) में बीकानेर के सार्दूल क्लब के तत्वाधान में 720 आर्चरी अकैडमी की प्रियांशी स्वामी ने 70,60,50,30 मीटर में 4 गोल्ड व ओवरऑल में भी एक गोल्ड हासिल किया, अंडर 19 श्रेणी (रिकर्व) में गौरवादित्य सिंह राठौड़ ने 70, 60, 50, 30 मीटर में 1 सिल्वर व 3 ब्रोंज मेडल पर निशाना साधा और अंडर 17 श्रेणी (कंपाउंड) में गौरांग भोजक ने चतुर्थ स्थान के साथ स्टेट में स्थान पक्का किया इनके कोच मुकेश सुथार और राम स्वामी ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा साथ ही सार्दूल क्लब के सचिव हनुमान सिंह राठौड़ अध्यक्ष तेज अरोड़ा, तीरंदाज़ी अध्यक्ष अजय सिंह भटनागर व सचिव राजेंद्र स्वामी ने चयनित तीरंदाज़ों को बधाई दी ।

Categories:
error: Content is protected !!