प्री डीएलएड 2025: उत्तर कुंजी जारी , अभ्यर्थी 8 जून तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

प्री डीएलएड 2025: उत्तर कुंजी जारी , अभ्यर्थी 8 जून तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
फॉर्म में संशोधन 11 तक

कोटा| वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय विश्विद्यालय द्वारा एक जून को आयोजित प्री डी एल एड परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई हैं | समन्वयक डॉ रवि गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थी प्रति प्रश्न 100 रूपये फीस अदा कर अपनी आपत्ति 8 जून तक दर्ज करवा सकते है |प्रत्येक अभ्यर्थी केवल एक बार ही आपत्ति दर्ज करा सकता है| सह समन्वयक डॉ संदीप हुड्डा ने बताया कि पंजीकृत ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थियों की मांग , उनकी सुविधा एवं सार्वजनिक हित को दृष्टिगत रखते हुए ऑनलाइन आवेदन में 200 रूपये का शुल्क जमा कर अधिकृत वेबसाइट पर जाकर करेक्शन पैनल के माध्यम से प्रस्तुत विवरण में संशोधन कर सकते हैं|नाम, माता का नाम,पिता का नाम,फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान एवं पाठ्यक्रम के प्रकार(सामान्य/संस्कृत) में संशोधन नहीं किया जा सकेगा|अभ्यर्थी 11 जून तक अपने फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं|

Categories:
error: Content is protected !!