प्री डी एल एड 2024 की ऑनलाइन काउंसलिंग की अंतिम तिथि आज : प्रथम चरण का आवंटन 4 अगस्त को

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


कोटा | वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा 30 जून को आयोजित प्री डी एल एड 2024 परीक्षा ऑनलाइन काउंसलिंग में सम्मिलित होने की अंतिम तिथि आज है | परीक्षा में प्रविष्ट सभी अभ्यार्थियो का परिणाम बिना किसी कट ऑफ के जारी किया गया है तथा पाठ्यक्रम में प्रवेश की पात्रता रखने वाले सभी अभ्यर्थी पंजीयक शुल्क रुपय तीन हज़ार जमा कराकर ऑनलाइन काउंसलिंग में समिलित हो सकते है | समन्वयक डॉ रवि गुप्ता ने बताया कि यह राशि प्रवेश के पश्चात् पाठ्यक्रम शुल्क में समाहित कर दी जायेगी | अभ्यार्थियो को सलाह दी जाती है कि पाठ्यक्रम में अपने प्रवेश के अवसर को अधिक सुरक्षित करने की दृष्टी से अधिक से अधिक विकल्प भरे | निर्धारित अंतिम तिथि के उपरांत विकल्प भरने का कोई अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा | सह समन्वयक संदीप हुड्डा ने बताया कि प्रवेश की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण रूपेण सम्पन्न होने के पश्चात प्रवेश में असफल (संस्था आवण्टन से वंचित) रहे अभ्यर्थियों के पंजीकरण शुल्क 3000/- रूपये में से 100/- रूपये काटते हुए 2900/- रूपये तथा संस्था आवण्टन के पश्चात नॉन रिपोर्टिंग अभ्यर्थियों के 500/- रूपये काटते हुए 2500/- रूपये 45 दिवस में आवश्यक रूप से वापस लौटाया जावेगा । अध्यापक शिक्षा संस्थान कि प्रवेश प्रक्रिया पूर्णत ऑनलाइन है | प्रथम आवंटन सूची 04 अगस्त को आधिकारिक वेबसाईट https://predeledraj2024.in/ पर घोषित कर दी जायेगी |

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!