बज्जू में लगातार दूसरे दिन चोरों का धावा, बन्द मकान का ताला तोड़कर चुराए 8 लाख

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

उपखंड मुख्यालय बज्जू में लगातार दूसरी रात को चोरों ने धावा बोल दिया, जिसके चलते एक लाख दस हजार नगदी और सात लाख रुपये सोने चांदी आभूषण की चोरी हुई है.

Kolayat: उपखंड मुख्यालय बज्जू में लगातार दूसरी रात को चोरों ने धावा बोल दिया, जिसके चलते एक लाख दस हजार नगदी और सात लाख रुपये सोने चांदी आभूषण की चोरी हुई है. चोरी को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बज्जू पुलिस थाना में पीड़ित प्रतापसिंह राजपूत ने दी रिपोर्ट में बताया कि सोमवार को में जसोल धाम मन्दिर गया था पीछे घर पर मेरी पत्नी व छोटे छोटे बच्चे थे. 

सोमवार रात्रि को मेरी पत्नी अकेले होने के चलते घर पर ताला लगाकर मेरे पड़ोस के घर पर सोने को चले गए, सुबह पत्नि ने आकर देखा तो घर के ताले टूटे हुए थे और समान बिखरा पड़ा था, जिसकी सूचना बज्जू पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर जानकारी ली. उसके बाद मैने सुबह जसोल से आकर बज्जू थाना में रिपोर्ट दी.

रिपोर्ट में बताया कि सोमवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर उसमें रखे एक लाख दस हजार नगदी, पांच सोने के फूल, चार अंगूठी सोने की, दो सोने की पुणची, एक सोने की रखड़ी, चार लोंग जोड़ी सोने की तथा तीन पायल जोड़ी चांदी की, दस चांदी के सिक्के, दो चांदी के बिस्किट अज्ञात चोर रात्रि को चोरी करके ले गए.

बज्जू थानाधिकारी भूपसिंह सारण ने बताया कि घटनास्थल की जानकारी ली गई है और पीड़ित के अनुसार मामला दर्ज किया गया है, तथा अज्ञात चोरों को गिरफ्तार करने को लेकर क्षेत्र में पड़ताल की जा रही है.

Categories:
error: Content is protected !!