बाल अपचारी पर चाकू से हमला:बैरक में सो रहे नाबालिग पर चाकू से हमला, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बाल अपचारी पर चाकू से हमला:बैरक में सो रहे नाबालिग पर चाकू से हमला, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
अब तक जेल में ही अपराधी आपस में झगड़ रहे थे लेकिन अब बाल अपचारी गृह में नाबालिग पर भी हमले हो रहे हैं। बीकानेर के बाल सुधार गृह में हुए एक हमले में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस अब इस मामले की छानबीन कर रही है।
घटना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक बाल अपचारी ने आरोप लगाया है कि वो अपनी बैरक में सोमवार दोपहर सो रहा था, अचानक वहां तीन जनों ने हमला कर दिया। इससे उसके मुंह व नाक पर गंभीर चोट आई। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बाल अपचारी के बयान पर मामला दर्ज किया है। ये बाल अपचारी स्वयं आर्म्स एक्ट सहित हमले के एक मामले में विधि निरुद्ध है। पिछले दिनों कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला करने का आरोप है। पुरानी रंजिश को लेकर इस बाल अपचारी ने हमला कर दिया था, जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। उसे भी ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराना पड़ा था। अब मामले की छानबीन सदर पुलिस कर रही है।

Categories:
error: Content is protected !!