बाल विवाह के विरुद्ध चेतना के लिए निकली विशेष बारात बाल विवाह से प्रभावित होता है विकास: शिक्षा मंत्रीसूचना मिलने पर प्रशासन को तुरंत करवाएं अवगत: जिला कलेक्टर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बाल विवाह के विरुद्ध चेतना के लिए निकली विशेष बारात
बाल विवाह से प्रभावित होता है विकास: शिक्षा मंत्री
सूचना मिलने पर प्रशासन को तुरंत करवाएं अवगत: जिला कलेक्टर
बीकानेर, 2 मई। अक्षय तृतीया और पीपल पूर्णिमा जैसे अबूझ सावों के अवसर पर होने वाले बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता के लिए सोमवार को विशेष बारात निकाली गई।
इसमें छोटे-छोटे बच्चों को दूल्हे-दुल्हन के रूप में तैयार किया गया तथा बारातियों ने हाथों में तख्तियां लेकर बाल विवाह से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। लोक कलाकार गोपाल बिस्सा के नेतृत्व में यह बारात गांधी पार्क से रवाना हुई तथा जूनागढ़ के पास पहुंची। उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षों से बाल विवाह के विरुद्ध चेतना के लिए ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं।
जूनागढ़ के पास बारात के समापन स्थल पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला तथा जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है। इससे बालकों और समाज का विकास प्रभावित होता है। इसके मद्देनजर हमें बाल विवाह के विरुद्ध कड़े कदम उठाने चाहिए तथा इसके कानूनी प्रावधानों से आमजन को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता की ऐसी गतिविधियां सतत रूप से आयोजित की जाएं।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी मुस्तैदी रखी जा रही है। फिर भी समाज को इस कुप्रथा को रोकने के लिए आगे आना होगा। किसी भी स्थान पर बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचित किया जाए। उन्होंने कहा कि बाल विवाह में किसी भी प्रकार से भागीदारी निभाने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।
इस दौरान गोविंद नारायण पुरोहित, बंशी किराडू, श्रीकुंज बिस्सा, भावना पुरोहित तथा अनुश्री रोहित ने भागीदारी निभाई।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!