बीएसएफ ने किया बीकानेरवासियों के लिए खेलो का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। खेल दिवस को बड़े स्तर पर मनाने हेतु बीएसएफ ने कई तैयारियों की है श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, डीआईजी ने बताया कि आज 28.08.2022 को सवेरे भ्रमण पथ पर बीकानेरवासियों के लिए “टीम रेस का आयोजन किया गया जिसमें अलग-अलग उम्र के वर्गों में प्रतियोगिता करवाई गई जिस मे बीकानेर वासियो ने पूरे जोश और उत्साह के साथ बढ चढ़कर हिस्सा लिया। श्री राठौर ने बताया 29 अगस्त खेल दिवस के दिन महाराजा करणी सिंह की स्टेच्यू से पब्लिक पार्क तक फुटबॉल रैली का आयोजन किया जायेगा । रैली में अर्जून पुरस्कार विजेता श्री मगन सिंह राजवी सहित बीकानेर के नामचीन खिलाड़ी भाग लेगें । भ्रमण पथ पर बीएसएफ का प्रसिद्ध बैण्ड अपनी मनमोहक प्रस्तुति देगा । श्री राठौड़ ने बीकानेरवासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इस कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर आयोजित खेलों में भाग लें ।

Categories:
error: Content is protected !!