बीएसएफ बीकानेर ने किया आजाद गोल्फ कप का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान अमर क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की स्मृति में बीएसएफ बीकानेर गोल्फ क्लब द्वारा आजाद गोल्फ कप का आयोजन किया गया।

जिसमें सेना और बीएसएफ के खिलाड़ियों के अलावा जोधपुर, जयपुर व बीकानेर के गोल्फ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और विजेता रहे श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौर डीआईजी जो कि खुद एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है।
श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से लोगों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है यही सोचकर बीएसएफ ने गोल्फ क्लब का निर्माण किया था और अभी 60 से ज्यादा स्थानीय निवासियों ने गोल्फ खेलना शुरू कर दिया।

पुरस्कार वितरण बीकानेर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Categories:
error: Content is protected !!