बीकानेर की शिक्षिका सुनीता गुलाटी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर । जिले में भी शिक्षक दिवस के प्रति शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।इस बार के राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में बीकानेर के राजकीय उच्च माध्यमिक मूक बधिर विद्यालय की शिक्षिका सुनीता गुलाटी को सम्मानित किया जा रहा है। शिक्षा एवं संकुल विभाग द्वारा जारी सूची के बाद शिक्षकों और छात्र-छात्राओं में इस सम्मान को लेकर काफी उत्साह है । शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने बताया कि शिक्षक दिवस पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों में इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से 46 शिक्षकों का चयन किया गया है राजकीय उच्च माध्यमिक मूक बधिर विद्यालय में विज्ञान शिक्षिका के पद पर कार्यरत सुनीता गुलाटी मुक बधिर बच्चों के साथ विज्ञान शिक्षण के नवाचार के तहत कार्य कर रही हैं। उन्होंने इन विशेष बच्चों को 2017 से लगातार राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय स्तरीय इंस्पायर अवार्ड में भाग दिलवाया और लगातार 4 सालों से यह प्रतियोगिताएं जीती हैं। इस विशेष विद्यालय में इन विशेष बच्चों द्वारा बनाई गई विज्ञान लैब है जिसमें इन बच्चों द्वारा कुछ चित्र बनाए गए हैं इसके अतिरिक्त विद्यालय की एक छात्रा ने ओलंपियाड में भी अपना स्थान प्राप्त किया है और रजत पदक प्राप्त कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है । मूक बधिर बच्चो के लिए ऑनलाइन और नवाचार युक्त विडियोज बनाये हैं। इसके अतिरिक्त शिक्षण मॉड्यूल्स और दीक्षा पोर्टल पर ई कंटेंट भी तैयार किया है। इसके साथ ही नेत्रहीन विद्यार्थियों के लिए भी ऑडियो बुक के निर्माण का भी कार्य किया है। वे लगातार दस सालों से इस प्रकार के ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग ले रही है । इस अवसर पर शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों का भी सम्मान किया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य स्तर पर 99, जिला स्तर पर 93 तथा ब्लॉक स्तर पर 887 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया जायेगा। जिसके तहत राज्य स्तरीय सम्मान में बीकानेर के हुकमचंद चौधरी, पांचू के श्यामसुन्दर चौधरी, श्रीडूंगरगढ़ के सरजीत सिंह, जिला स्तरीय सम्मान में कोलायत के बदर सिंह व बजरंग सिंह श्रीडूंगरगढ़ से प्रदीप कुमार कौशिक, ब्लॉक स्तर पर बज्जू खालसा के मोहन सिंह, पवन पारीक, गोपाल ज्यानी बीकानेर से ललिता स्वामी, चंदन तलरेजा और ज्योति सारस्वत , खाजूवाला से मनीराम, रूकमा कुमारी, सुखमिन्द्र सिंह, कोलायत से दिनेश गुजराती, पूनमचंद विश्नोई, इन्दु, लूणकरनसर से गणपत सुथार, दीपक सांखला, मीनाक्षी खत्री, नोखा से उर्मिला करवां, राकेश पारीक, द्वारका प्रसाद सुथार, पांचू से जयकुमार, खेमाराम, श्यामलाल छींपा, पूगल से तेजपाल मेघवाल, अमजद भाटी और श्रीडूंगरगढ़ से देवेन्द्र सिंह शामिल है।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!