बीकानेर के एलआईसी अभिकर्ता उतरे सड़कों पर एलआईसी प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे और किया प्रदर्शन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर के एलआईसी अभिकर्ता उतरे सड़कों पर एलआईसी प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे और किया प्रदर्शन
बीकानेर। संपूर्ण भारतवर्ष में एलआईसी अभिकर्ताओ द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन की कड़ी में बीकानेर में भी एलआईसी अभिकर्ता लामबंद हुए। उन्होंने एलआईसी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। अभिकर्ता एलआईसी प्रशासन के खिलाफ एकजुट हुए तथा अपनी मांगे पूरी करने के लिए प्रदर्शन किया। अभिकर्ताओं ने कहा कि अभिकर्ता नहीं तो एलआईसी नहीं है, उन्होंने कहा कि एलआईसी प्रशासन द्वारा लंबे समय से अभिकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि नवंबर तक उनकी मांगों पर एलआईसी प्रशासन विचार नहीं करता है तो काम बंद कर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। एलआईसी अभिकर्ता चंद्र कोठारी ने कहा कि इन मांगों में

एलआईएसआईलिसी धारकों के बोनस में वृद्धि,पॉलिसी लोन एवं अन्य वित्तीय लेनदेन पर ब्याज दर में कमी करें। बीमा धारकों के लिए कुशल सेवाएं देवे,4- 5 वर्ष से अधिक कालातीत पोलिसियों पर पुनः चलन की सुविधा प्रदान की जाए।
पॉलिसी धारकों द्वारा दावा न की गई राशि को सामाजिक सुरक्षा योजना में स्थानांतरित नहीं किया जाए।
शाखाओं में सिटीजन चार्टर को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाना चाहिए, एक ही पॉलिसी धारक द्वारा बार-बार ट्रांजैक्शन करने पर के वाय सी दस्तावेज लेना बंद करें।भारत सरकार को बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी हटाना,अभिकर्ताओं के लिए प्रमुख मांगों में अभिकर्ताओं की ग्रेजुएटी 20 लाख रुपए तक बढ़ाई जाए,अभिकर्ताओं के कमीशन में वृद्धि करें।सभी अभिकर्ताओं के लिए ग्रुप मेडिक्लेम सुविधा लागू करें,अभिकर्ताओं को अंशदायी भविष्य निधि (प्रोविडेंट फंड) दिया जाए क्लब के सदस्यों के लिए पात्र आवास ऋण 5% ब्याज पर दिया जाए।अभिकर्ताओं के परिवार की जरूरत को पूरा करने के लिए एजेंट कल्याण कोष बनाया जाएमुख्यजीवन बीमा सलाहकार के लिए मांगेसी एल आई ए सदस्य जो क्लब सदस्यता 5 वर्ष पूर्ण कर चुके हो उन्हें सी एल आई ए मानदंड में छूट दी जाए।सी एल आई ए के माध्यम से अर्जित आय को सभी अग्रिम देते समय ध्यान में रखा जाना चाहिए शामिल हैं।

प्रदर्शन करने वालों में 187 एलआईसी ब्रांच के सत्यनारायण कुलड़िया, मोहम्मद सिराज ,विजय स्वामी, राजकुमार बाल्मीकि ,भंवरलाल कुमार ,उमाशंकर, जितेंद्र सिंह राजावत, खेताराम कुमार , राजेंद्र कुमार ,सतीश कुमार, बृजमोहन, हितेश कुमार सोनी, भगवानाराम गोदारा, मदन लाल मेघवाल ,सुशील मूंदड़ा, जितेंद्र कोठारी, पदम, भूराराम गहलोत, मुनव्वर रियाज उस्ता, केडी विश्वकर्मा , रेखचंद शर्मा, त्रिलोक, जयकिशन , अजय कुमार , भीखा राम प्रजापत, राम चंद्र चौधरी , राधे श्याम उपाध्याय , मो. फ़ारूक़ उस्ता, प्रेम रतन गहलोत, रेवन्तराम मेघवाल, गिरधारी लाल, किशन लाल खत्री, मूलाराम तथा अन्य उपस्थित थे।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!