NATIONAL NEWS

बीकानेर: जमीनी विवाद में मारपीट, एक युवक गंभीर घायल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर: जमीनी विवाद में मारपीट, एक युवक गंभीर घायल
बीकानेर
बीकानेर। जमीन विवाद में बीती देर रात हुई मारपीट में एक जने गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। दरअसल, मामला खाजूवाला थाना क्षेत्र का है। जहां बीती देर रात को एक कैम्पर गाड़ी में सवार होकर आये बदमाशों ने 11 केवाईडी सडक़ पर कार के आगे कैम्पर गाड़ी लगा रुकवाई तथा कैंपर से उतरकर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में 12 केवाईडी निवासी विजय कुम्हार के गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में उसके हाथ पैर दोनों फैक्चर हो गए। एक जने ने बाइक रोककर छुड़ानो का प्रयास किया तो उस पर भी हमलावरों ने हमला बोल दिया। जिससे 11 केवाईडी निवासी बलविंद्र सिंह के सिर ने गंभीर चोटें आई। विजय कुमार को बीकानेर रैफर किया गया है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!