बीकानेर : दाल मिल में अभी-अभी लगी भीषण आग, पुलिस मौके पर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। बीकानेर के खारा औद्योगिक क्षेत्र में अभी अभी एक दाल मिल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है । बताया जा रहा है यह आग मीमाणी एग्रो फैक्ट्री में लगी है। इस फेक्ट्री में दाल का उत्पादन किया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार आग ने भीषण रूप ले लिया है। वंही घटना की सूचना मिलते ही जामसर पुलिस मय जाब्ते व दमकल मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही है। जामसर पुलिस के सब इंस्पेक्टर गयारसी लाल ने बताया शार्ट सर्किट के चलते यह आग फैक्ट्री में रखे बारदाने में लगी, ओर कुछ ही समय के अंतराल में आग ने भीषण रूप ले लिया है। पुलिस व आसपास के मजदूरों की मदद से फेक्ट्री के अंदर काम करने वाले मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा था। वंही खबर लिखे तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे।

Categories:
error: Content is protected !!