बीकानेर पश्चिम से डॉ बीडी कल्ला व नोखा से सुशीला डूडी ने भरा पर्चा, मुख्यमंत्री गहलोत डूडी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे नोखा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। टिकटों के वितरण के बाद नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का सिलसिला चल रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को बीकानेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ बीडी कल्ला व नोखा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुशीला डूडी ने अपने-अपने नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। सुशीला डूडी पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर लाल डूडी की धर्मपत्नी है। डूडी के अस्वस्थ होने की वजह से इस बार कांग्रेस ने डूडी की पत्नी को नोखा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा है। नोखा से भाजपा ने मौजूदा विधायक बिहारीलाल विश्नोई को टिकट दिया है।

साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नोखा पहुंच गए हैं। उनके साथ प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा भी आए हैं। गहलोत यहां कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर डूडी की पत्नी सुशीला डूडी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। डूडी ने आज ही अपना नामांकन दाखिल किया। जनसभा के मंच पर डॉ. बी.डी. कल्ला, भंवर सिंह भाटी, गोविंदराम मेघवाल सहित कई कांग्रेसी नेता व पदाधिकारी मौजूद है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!