Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

बीकानेर में ऑफलाइन जाट समाज मैरिज ब्यूरो का शुभारंभ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर में जाट समाज के गणमान्य व मौजिज लोगों ने बीकानेर जिले से समाज के लोगों से रायसुमारी करके जाट समाज मैरिज ब्यूरो का गठन किया गया जिसकी कार्यकारिणी इस प्रकार है :-

  1. पेमाराम जी सारण, करमीसर (अध्यक्ष)
  2. रामचन्द्र जी दुसाद, सत्तासर (सरंक्षण)
  3. किशन जी जांगू (हाकम जी) पारीक चौक (सरंक्षण)
  4. हड़मानराम जी गोदारा, अरजनसर (सरंक्षण)
  5. भीखाराम जी सांगवा, शहिद भगतसिंह, कॉलोनी , बीकानेर (सरंक्षण)
  6. रामेश्वर जी जाखड़, तेजरासर (उपाध्यक्ष)
  7. अमराराम जी डूडी, जवाहर नगर, बीकानेर
    (उपाध्यक्ष)
  8. बीरबल मूण्ड, मूंडसर (सचिव)
  9. भोमराज जी गाट, करमीसर (महामंत्री)
  10. श्री रामचन्द्र जी चौधरी (तरड़, LIC) (संगठन मंत्री)
  11. शंकरलाल जी सारण, जैसलमेर रोड़, बीकानेर, (कोषाध्यक्ष)

संस्था के सचिव बीरबल मूण्ड ने मीडिया को बताया कि जाट समाज मैरिज ब्यूरो का मुख्य उद्देश्य है समाज के विवाहयोग्य लड़के लड़कियों का ऑफलाइन बायोडाटा एक जगह इक्कठा करना तथा दो परिवारों को सुयोग्य वर, वधु के लिए रिश्ता दिखाना, समाज के सैकड़ो उच्चशिक्षित, नौकरीयुक्त, व्यवसाहिक घरानों तथा किसानों के बेटे बेटियों के बायोडेटा एक फॉर्मेट के माध्यम से एक जगह (जो ऑफिस बनाया है) वहां पर इक्कठा करके रिश्ते दिखाना है यहां पर सभी प्रकार के रिश्ते सुझाये जाएंगे जैसे डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, टीचर्स, अन्य सरकारी नौकरी या व्यापार करने वाले तथा किसानों के बेटे बेटियों के लिए सुसंस्कारी जोड़े मिलाए जाएंगे,
हमारा उद्देश्य है समाज की निस्वार्थ भाव व निशुल्क सेवा करना और जो बायोडेटा हमे उपलब्ध करवाया जायेगा उसकी पूरी गोपनीयता की जिमेदारी हमारी संस्था की होगी..

मूण्ड ने जाट समाज के सभी बुद्धिजीवियों, प्रबुद्धजनों तथा युवाओं से अपील कि है कि आओ हम सभी मिलकर समाज की भलाई के लिए नए रिश्ते बनाने में सहयोग व अपनी भागीदारी निभाये…

ऑफलाइन बायोडेटा फॉर्म भरकर इस पते पर सोमवार से शनिवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक दे सकते है जन्म प्रमाण के लिए दसवीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाणपत्र व आधार की कॉप्पी जरूर साथ लगाए व बायोडेटा में कॉन्टेक्ट नम्बर गार्जिन का ही देवे लड़के या लड़की के बिल्कुल भी नही और बायोडेटा ऑफलाइन ही स्वीकार्य है तथा व्यक्तिगत रूप से ऑफिस में आकर अपनी एंट्री दर्ज करवाये तथा अपने होनहारों के लिये सुयोग्य वर पसंद करके बात आगे बढ़ाए ।
हमारी शुभकामनाएं व सहयोग हमेशा आपके साथ रहेगा ।

ऑफिस का पता :-

जाट समाज मैरिज ब्यूरो,
सारण निशान,
सारण पेट्रोलियम के पास, जैसलमेर रोड़, बीकानेर (राजस्थान)
ऑफिस नम्बर :
8949591533
8118835812
9413389103

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!