बीकानेर में जयपुर-जोधपुर बाईपास पर दो कारों की टक्कर में बीकानेर निवासी व्यक्ति की मृत्यु, दस घायल पीबीएम में भर्ती

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। बीकानेर में जयपुर-जोधपुर बाईपास पर देर रात दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक जने की मौत हो गई और करीब दस लोग घायल हो गए। यह हादसा करीब डेढ़ बजे के आसपास हुआ। जहां जयपुर-जोधपुर बाईपास स्थित थार रिसॉर्ट के पास दो कारे आमने-सामने भिड़ गई। एक कार में सात लोग सवार थे तथा दूसरी में चार। हादसे में बीकानेर शहर निवासी विनोद पुत्र शांतिलाल की मृत्यु हो गई। वहीं, घायलों में युवराज, आनंदी, उत्सव कुंवर, भंवरी, गोविंद, राहुल, समशेर, ममता, भवरसिंह व मोक्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जिस कार में सात लोग सवार थे वे देशनोक से झुंझनूं की तरफ जा रहे थे, वहीं चार लोग सवार कार जोधपुर से बीकानेर की तरफ आ रही थी। फिलहाल घायल पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती है, जिनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

Categories:
error: Content is protected !!