बीकानेर में नकली नोटों के जखीरे सहित पांच गिरफ्त में ,आईजी ओमप्रकाश ने कसा शिकंजा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर में मिली नकली नोटों की टकसाल, करोड़ों के नकली नोटों सहित पांच दबोचे, आईजी ओमप्रकाश के नेतृत्व में चल रही छापेमारी, पढ़ें ख़बर
बीकानेर। आईजी ओमप्रकाश पासवान मय टीम ने बीकानेर में नकली नोट बनाने वाले गैंग को दबोचा है। सूत्रों के मुताबिक पांच बदमाशों सहित करोड़ों रूपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं।

भारत पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर इस प्रकार बड़ी संख्या जाली नोट मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।ये नोट अबतक कहां तक पहुंचे तथा अब तक कितने नोट छापे गए इसने भी पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

सूत्रों के मुताबिक आईजी मय स्पेशल टीम ने पहले नोखा के सुरसुरा में रेड कर चंपालाल उर्फ नवीन नाम के शख्स को दबोचा। उससे बड़ी मात्रा में नकली करेंसी बरामद की। इसके बाद नोखा में ही एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं इन दोनों से पूछताछ के आधार पर जिले के तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों में रेड करते हुए तीन व्यक्तियों को दबोचा। आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि अभी छापेमारी जारी है। गैंग के कुछ और सदस्य अभी हाथ लग सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक प्रिंटिंग मशीन के इस्तेमाल से नकली नोट बनाए जा रहे थे।
बता दें कि यह पूरी कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश पासवान के ऑफिस को मिले इनपुट के आधार पर आईजी ऑफिस की टीम ने की है। छापेमारी में स्वयं आईजी भी शामिल हुए।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!