बीकानेर में फायरिंग की सूचना, एक घायल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। नया शहर थाना इलाक़े
सर्वोदय बस्ती में युवक ने गोली मारी।
नयाशहर थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आयी है। यह फायरिंग सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में हुई बताते है। इस सम्बंध में थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में फायरिंग हुई है।

इस फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसको पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चारण ने बताया कि घायल युवक को अभी तक होश नहीं आया है। होश आने के बाद ही घटना के बारे में जानकारी मिल पाएगी।

इस सम्बंध में अभी तक पुलिस के पास किसी भी तरह की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवायी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Categories:
error: Content is protected !!