बीकानेर में बदला मौसम, सुबह छाया कोहरा:तापमान में गिरावट दर्ज, कार्तिक पूर्णिमा से बढ़ती है ठंड

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर में बदला मौसम, सुबह छाया कोहरा:तापमान में गिरावट दर्ज, कार्तिक पूर्णिमा से बढ़ती है ठंड

बीकानेर में मौसम बदलने के साथ ही सुबह कोहरा दिखता है। मैदानी क्षेत्रों और खेतों में दूर से ही कोहरा साफ नजर आता है। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

महाजन से श्रीगंगानगर की ओर जाने वाली भारत माला सड़क पर बुधवार सुबह कोहरा रहा। चालक भी वाहनों की लाइट जलाकर निकल रहे थे। गनीमत रही कि कोहरे के कारण बुधवार को कहीं किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं है। इससे पहले सोमवार को कोहरे के कारण महाजन थाना क्षेत्र में ही जैतपुर के पास सड़क हादसा हुआ। जहां एक की मौत हो गई। चार वाहनों के भिड़ने से ये हादसा हुआ था।

सुबह- शाम सर्दी का एहसास अब तक सुबह आठ बजे तक हवा में ठंडक थी लेकिन मंगलवार से शाम को भी सर्द हवाओं से सर्दी का अहसास हुआ। तापमान में लगातार हो रही गिरावट से मौसम बदल रहा है। न्यूनतम तापमान मंगलवार को 19.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस तक रहा। पिछले कुछ दिनों में दोनों समय का तापमान घट रहा है।

कार्तिक पूर्णिमा पर भरता मेला मान्यता है कि बीकानेर में कार्तिक पूर्णिमा से सर्दी शुरू हो जाती है। 15 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा पर श्रीकोलायत में मेला भरता है। इस मेले के दौरान कपिल सरोवर में बड़ी संख्या में लोग स्नान करते हैं। इसके बाद से बीकानेर में सर्दी का आगाज माना जाता है।

Categories:
error: Content is protected !!