बीकानेर में ब्लैकआउट पर आज शाम तक होगा फैसला: बीकानेर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर में ब्लैकआउट पर आज शाम तक होगा फैसला: बीकानेर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर
बीकानेर। राजस्थान में बढ़ती गर्मी, ब्लैकआउट की आशंका और सीमावर्ती इलाकों में चिकित्सा व्यवस्था और चिकित्सकों की तैनाती जैसे अहम मुद्दों पर आज बीकानेर पहुंचे चिकित्सा एवं बीकानेर जिला प्रभारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने हालात की समीक्षा की।
मंत्री खींवसर ने जिला प्रशासन, पीबीएम अस्पताल के चिकित्सकों और स्थानीय विधायकों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की और स्वास्थ्य, बिजली और आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की।

खींवसर ने मीडिया से बातचीत में कहा, “ब्लैकआउट की स्थिति को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है और हालात का आंकलन किया जा रहा है। आज शाम तक इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।” उन्होंने कहा कि बिजली की मांग में अचानक आए उछाल और तकनीकी चुनौतियों को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
मंत्री खींवसर ने बीकानेर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, पीबीएम मेडिकल कॉलेज का दौरा किया, जहां उन्होंने गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अस्पताल में की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से मरीजों के लिए बनाए गए शीतलन प्रबंध, पेयजल सुविधा, जनरेटर बैकअप और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि “गर्मी के इस विकट दौर में अस्पतालों को पूरी तरह तैयार रहना चाहिए,” उन्होंने पीबीएम में आपातकालीन वार्ड, ट्रॉमा सेंटर और पेडियाट्रिक यूनिट का निरीक्षण भी किया।
राज्य सरकार द्वारा हाल ही में सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए भेजे गए 400 डॉक्टरों की तैनाती पर भी मंत्री ने विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि इन चिकित्सकों की तैनाती पारदर्शी और प्रभावी हो, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को समय पर चिकित्सा सेवा मिल सके।
मंत्री खींवसर की अध्यक्षता में बीकानेर सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई जिसमें स्थानीय विधायक, जिला कलेक्टर, सीएमएचओ, पीबीएम अधीक्षक और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में ब्लैकआउट की आशंका, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट और गर्मी से निपटने की तैयारियों पर चर्चा हुई।
गजेंद्र सिंह खींवसर ने सभी अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि तैयारियों में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। “यह आमजन की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है, हम हर स्थिति के लिए तैयार रहेंगे।” उन्होंने चेताया कि जो अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाइट गजेंद्र सिंह खींवसर चिकित्सा मंत्री राजस्थान।
विजुअल्स

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!