बीकानेर में 25 से 5 मार्च तक आयोजित होगा राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव पर्यटन विभाग रहेगा नोडल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 6 फरवरी। जिले में 25 फरवरी से 5 मार्च तक राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए उप निदेशक, पर्यटन विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) पंकज शर्मा ने बताया कि यह 9 दिवसीय आयोजन पश्चिम सांस्कृृतिक क्षेत्र सहित सभी 7 क्षेत्रीय संस्कृति केंद्र व राष्ट्रीय ललित कला अकादमी, केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी, राष्ट्रीय नाटक अकादमी, साहित्य कला अकादमी, संस्कृति स्त्रोत प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में होगा। इस उत्सव में करीब एक हजार लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे तथा शिल्प कला का भी जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान लोक कलाओ,ं नाटकों, शिल्प प्रदर्शन, साहित्य पुस्तक प्रदर्शनी, ललित कला प्रदर्शन, पारंपरिक व्यंजन इत्यादि उत्सव में मुख्य आकर्षण होंगे।

Categories:
error: Content is protected !!