बीकानेर रेल मंडल के चुनाव:कर्मचारियों को साधने में जुटे नेता, शुक्रवार तक होगा मतदान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर रेल मंडल के चुनाव:कर्मचारियों को साधने में जुटे नेता, शुक्रवार तक होगा मतदान

बीकानेर रेल मंडल की कर्मचारी यूनियन की मान्यता को लेकर इन दिनों मंडल रेल मुख्यालय पर चुनावी चहल-पहल है। कर्मचारी संगठन अपने-अपने स्तर पर कर्मचारियों को साथ लेने की कोशिश में जुटे हैं। परिणाम आने पर ही साबित होगा कि किस रेल मंडल को मान्यता मिलती है। इस चुनाव में 10,000 से ज्यादा कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं।

बीकानेर मंडल में 10,384 रेलवे कर्मचारी

बीकानेर रेल मंडल पर मान्यता के चुनाव संपन्न कराने के लिए अलग-अलग जगह बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदान का सिलसिला पिछले दो दिन से चल रहा है। इस चुनाव में उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉई यूनियन, उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ सहित चार यूनियन हिस्सा ले रही हे। इस चुनाव में बीकानेर मंडल पर 10 हजार 384 रेलवे कर्मचारी हैं, जो मतदान करने का अधिकार रखते हैं।

इन सभी कर्मचारियों को उनकी सुविधा के मुताबिक मंडल के 23 बूथों पर मतदान की सुविधा दी गई है। इस चुनाव में जो यूनियन कुल वैध मतों के 35 प्रतिशत मत प्राप्त करेगी, उसे मान्यता मिल जाएगी। इसके लिए सभी यूनियन बड़ी रुचि के साथ मेहनत कर रही हैं। इस चुनाव में बीकानेर रेल मंडल पर लगभग 50 आरपीएफ के जवान और लगभग 146 रेलवे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार से चुनाव निरंतर जारी हैं। बुधवार और गुरुवार के बाद अब शुक्रवार को भी मतदान होगा। इसके बाद मतों की गणना शुरू होगी।

Categories:
error: Content is protected !!