बीकानेर स्थित सागर आश्रम में पौधारोपण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। बीकानेर स्थित सागर आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव करपात्री स्वामी निरंजनदेव तीर्थ कीर्ति प्रन्यास राम लक्ष्मण भजनाश्रम के व्यवस्थापक दंडी स्वामी श्रीधरानंद सरस्वती जी के कर कमलों द्वारा पौधारोपण का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश आचार्य ने बताया कि परम पूज्य गुरु देव की आज्ञा से 108 पौधों का पौधारोपण करने का संकल्प लिया गया। इस पौधारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना है।

एक पेड़ मां के नाम मिशन के तहत आज गुरु आज्ञा से पृथ्वी माता के नाम पर पौधारोपण किया गया। गुरु जी ने बताया कि पृथ्वी हमारी सर्वप्रथम मां है, जो हमें हर समय अपनी गोद में रखती है। उन्होंने कहा कि ये पौधारोपण न केवल पर्यावरण को संतुलित रखने में सहायक है बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण की नींव भी रखता है।

इस पावन अवसर पर सभी भक्तजनों ने भी पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सभी ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे सफल बनाया। पौधारोपण के इस पुनीत कार्य ने सभी को एक नई ऊर्जा और उत्साह से भर दिया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!