बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर, RPSC ने जारी की स्कूल व्याख्याता भर्ती की विज्ञप्ति

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर, RPSC ने जारी की स्कूल व्याख्याता भर्ती की विज्ञप्ति
अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से बेरोजगारों के लिए आज एक बार फिर भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति निकाली गई है. आयोग के द्वारा प्राध्यापक स्कूल शिक्षा भर्ती परीक्षा 2022 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) के 26 विषयों के लिए 6000 पदों पर विज्ञप्ति निकाली है. अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवेदन 5 मई से 4 जून रात्रि 12 बजे तक कर सकते है.
आयोग के द्वारा बायोलॉजी के162 पद, कॉमर्स के 130 पद, म्यूजिक के 12 पद, ड्राइंग के 70, एग्रीकल्चर के 280, जोग्राफी के 793 , हिस्ट्री के 807 पद, हिंदी के 1462 पद ,पॉलिटिकल साइंस के 1196 पद , इंग्लिश के 342 पद , संस्कृत के 194 पद, केमिस्ट्री के 122 पद , होम साइंस के 22 पद , फिजिक्स के 82 पद , मैथ्स के 68 पद, इकोनॉमिक्स के 62 पद, सोशियोलॉजी के 13 पद, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के 9 पद ,पंजाबी के15 पद , उर्दू के 40 पद, कोच रेसलिंग के 1 पद , कोच खो खो के 1 पद ,कोच हॉकी के 1 पद, कोच जिम्नास्टिक के 1 पद ,कोच फुटबॉल के 3 पद ओर फिजिकल एजुकेशन के 112 पदों पर भर्ती निकाली गई है। साथ ही अभ्यर्थी आयोग की साइड से जारी दिशा निर्देश भी देख सकते है.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!