बॉयफ्रेंड बीच रास्ते छोड़ गया तो फोड़ा कार का शीशा:हाथ से खून बहना लगा तो रील बना इंस्टा पर शेयर किया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बॉयफ्रेंड बीच रास्ते छोड़ गया तो फोड़ा कार का शीशा:हाथ से खून बहना लगा तो रील बना इंस्टा पर शेयर किया

एक प्रेमी ने प्रेमिका को बीच रास्ते में क्या छोड़ दिया उसने गुस्से में कार का शीशा फोड़ दिया। इतना ही नहीं इस दौरान शीशा प्रेमिका के हाथ पर जा लगा। ऐसे में खून बहने लगा तो उसने उसी की रील बनाते हुए इंस्टा पर स्टोरी शेयर कर दी। ये वीडियाे पुलिस तक पहुंचा तो अधिकारी घर पहुंच गए। पता चला दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। मामला भरतपुर शहर के सहयोग नगर कॉलोनी का है।

गोपालगढ़ निवासी संजू खटीक नामक व्यक्ति अपनी प्रेमिका को होटल में खाना खिलाने के लिए आगरा के फतेहपुर सीकरी लेकर गया था। वहां से यह दोनों देर रात वापस लौटे, संजू खटीक जब अपनी कार से अपनी प्रेमिका मीना कौर को मथुरा गेट थाना इलाके में स्थित शिव नगर कॉलोनी में उसके घर छोड़ने जा रहा था। उसी दौरान शिवा टॉकीज पिक्चर हॉल के पास दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद के चलते संजू खटीक कार को छोड़कर चला गया और महिला ने पत्थर से कार के कांच को तोड़ डाला। कार के कांच को तोड़ते समय महिला के चोट लग गई। जिससे उसके हाथ पर खून निकल आया। उसी दौरान महिला मीना कौर ने वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया।

संजू खटीक का अपनी प्रेमिका के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद मीना ने कार के शीशे फोड़ दिए।

संजू खटीक का अपनी प्रेमिका के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद मीना ने कार के शीशे फोड़ दिए।

स्थानीय लोगों ने दी थी पुलिस को सूचना
स्थानीय व्यक्ति नरेंद्र ने बताया कि सुबह होने पर कॉलोनी के ज्यादातर लोग घूमने के लिए नजदीक पार्क में जाते हैं। जब लोग वहां से होकर जा रहे थे। तभी वहां एक लावारिस कार खड़ी हुई है। पास में जाकर देखा तो कार पर खून बिखरा था। किसी महिला की चप्पल भी वहां पड़ी थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

क्या कहना है पुलिस का

सिटी सीओ सतीश वर्मा ने बताया कि दो गुरुवार शाम 7:00 बजे संजू खटीक नामक व्यक्ति अपनी महिला मित्र के साथ फतेहपुर सीकरी घूमने के लिए गए थे। रात में लौटने पर हम दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद संजू खटीक अपनी कार और प्रेमिका को वहीं छोड़कर चला गया। हाथ में चोट का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने जांच की। महिला के घर भी गए लेकिन उसने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से मना कर दिया।

Categories:
error: Content is protected !!