बॉर्डर के गांव में एक पक्षी से मची अफरा-तफरी:पैर पर लगा था डिवाइस, खेत में फंसने से उड़ नहीं पाया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*बॉर्डर के गांव में एक पक्षी से मची अफरा-तफरी:पैर पर लगा था डिवाइस, खेत में फंसने से उड़ नहीं पाया*
भारत-पाक बॉर्डर के गांव में एक संदिग्ध पक्षी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई है। पक्षी के पैर में डिवाइस लगा हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस सहित सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां इसकी पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साइबेरियन पक्षी है। पक्षी का रंग ब्राउन कलर का है। इसके ऊपर बाम्बे लिखा हुआ है। संदिग्ध जैसा कुछ भी नजर नहीं आया है।गोहड़ का तला संरपच के मुताबिक गोहड़ का तला गांव में एक संदिग्ध पक्षी उड़ रहा था। इसके पांव में एक डीवाइस लगी हुई थी। संदेह होने पर ग्रामीणों ने पक्षी का पीछा किया। पक्षी बाजरे के खेत में जाकर बैठ गया। बाजरे खेत में फसने से वापस उड़ नहीं पाया और ग्रामीणों ने पकड़ लिया है। ग्रामीणों ने पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई। बिजराड़ थाना पुलिस, बीएसएफ सहित सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची। वहीं ग्रामीणों ने पक्षी को पानी व दाना भी दिया।बिजराड़ थाने के हेड कांस्टेबल आसुराम के मुताबिक पक्षी का कलर ब्राउन है। बीएसएफ ने आकर पक्षी को देखने के बाद संदिग्ध होना नहीं बताया है। वहीं पुलिस ने वन विभाग की टीम को सूचना दे दी है। वन विभाग की टीम आने के बाद ही पता चल पाएगा कि कौनसा पक्षी है।

*पक्षी के पांव पर डिवाइस लगा है*
पुलिस के अनुसार ब्राउन कलर व लंबी चोच का पक्षी है। इसके पैर में एक डिवाइस लगा हुआ है। जिस पर नंबर 9264 व अंग्रेजी में INI-ORM BOMBAY NAT. HIST. लिखा हुआ है। ग्रामीणों ने पक्षी को पकड़ने के बाद पानी पिलाकर दाना भी दिया।

*पक्षी की सूचना मिलने पर मची अफरा-तफरी*
बॉर्डर के गांव में पक्षी मिलने के बाद एक बार अफरा तफरी मच गई है। आसपास के गांवो के सैकड़ो की तादाद में लोग वहां पर पहुंच गए है। ग्रामीणों ने पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी।

Categories:
error: Content is protected !!