ब्यूरोक्रेसी पर बढ़ता बोझ:40 विभाग व निगमों के अफसरों को अन्य विभागों का भी एडीशनल चार्ज, महत्वपूर्ण विभाग अतिरिक्त जिम्मेदारी के भरोसे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

ब्यूरोक्रेसी पर बढ़ता बोझ:40 विभाग व निगमों के अफसरों को अन्य विभागों का भी एडीशनल चार्ज, महत्वपूर्ण विभाग अतिरिक्त जिम्मेदारी के भरोसे
राज्य में कानून व्यवस्था और ईआरसीपी जैसे मुद्दे भले ही बहुत महत्वपूर्ण हों, लेकिन सरकार इनसे जुड़े विभागों को ज्यादा महत्व देती है, ऐसा नहीं दिखता। दोनों ही विभागों में प्रमुख पदों पर जिन अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है, वे मूल रूप से अन्य विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्हें यहां का एडीशनल चार्ज सौंपा गया है।प्रदेश में 313 कैडर वाली ब्यूरोक्रेसी में अफसरों का क्राइसिस इतना ज्यादा हो चुका है कि राज्य के 40 विभागों या कॉरपोरेशंस की जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के रूप में अन्य विभागों के आईएएस को दी हुई है। एक मूल विभाग के साथ एक या दो अन्य विभागों की जिम्मेदारी संभालने से काम का बोझ बढ़ रहा है। जानकारों का कहना है कि ऐसे में दोनों विभागों का ही कामकाज प्रभावित होता है।

आज यह स्थिति – कैडर के मुकाबले मौजूदा समय में राज्य में सिर्फ 254 आईएएस के पद भरे हुए हैं। इनमें भी 44 अफसर केंद्र में डेपुटेशन पर हैं या ट्रेनिंग के लिए विदेश गए हुए हैं। यानी शेष 210 आईएएस में से 31 को अन्य विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। पहले से अफसरों की कमी वाले राजस्थान में इस साल केवल 9 नए अफसर आएंगे, लेकिन 8 अफसर 31 दिसंबर तक रिटायर भी हो जाएंगे।

राज्य में 5 अफसरों को एक से ज्यादा विभागों का चार्ज
राज्य के 31 आईएएस के पास अन्य विभागों का भी चार्ज है। इनमें 5 के पास दो या तीन विभागों का चार्ज है। राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव आनंद कुमार और हैंडलूम कॉरपोरेशन की सीएमडी डॉ. मनीषा अरोड़ा 3-3, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव अखिल अरोड़ा, सामाजिक न्याय सचिव डॉ. समित शर्मा और वित्त सचिव-एक्सपेंडिचर नरेश ठकराल 2-2 अन्य विभागों का काम देख रहे हैं।

जल संसाधन का कामकाज भी अतिरिक्त प्रभार के रूप में
ईआरसीपी से जुड़े विभाग जल संसाधन का जिम्मा भी राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव के पास है। प्रमुख सचिव आनंद कुमार के पास राजस्व के अलावा सैनिक कल्याण और देवस्थान विभाग के प्रमुख सचिव तथा इंदिरा गांधी नहर बोर्ड के चेयरमैन व एग्रीकल्चर कमांड एरिया डवलपमेंट, वाटर यूटिलिटी और इंदिरा गांधी नहर विभाग के प्रमुख सचिव की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी है।

सूचना-जनसंपर्क व आईटी विभाग भी वित्त सचिव के पास
राज्य के लिए महत्वपूर्ण वित्त विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे अखिल अरोड़ा के पास दो अन्य प्रमुख विभागों का भी चार्ज है। उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क तथा आईटी एंड कम्युनिकेशन जैसे विभाग भी सौंपे हुए हैं। भानुप्रकाश येटुरू श्रम विभाग के सचिव हैं और गृह विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी उनके पास है।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!