भाजपा की सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत, जिलाध्यक्ष, विधायक, महापौर बने सक्रिय सदस्य

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”119252″]

भाजपा सदस्य अभियान 2024 के सक्रिय सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग आज भाजपा संभाग कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में की गई इस अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, उपमहापौर राजेंद्र पंवार के साथ जिला पदाधिकारियों को सक्रिय सदस्य बनाया गया।
शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा एक राष्ट्रनिष्ठ, लोकनिष्ठ, कर्तव्यनिष्ठ और कार्यकर्ता आधारित दल है देवतुल्य कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति और सामर्थ्य हैं सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में बूथ व विधानसभा क्षेत्र में 100 नए सदस्य बनाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा इसके माध्यम से राष्ट्र प्रथम को जीवन का ध्येय बनाने वाले कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है।सक्रिय सदस्यता अभियान सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को देश हित के लिए काम करने की नई ऊर्जा देगा सक्रिय सदस्य बनने से ही आपको मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर पर सेवा करने का अवसर मिलेंगे आज प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक संयोजक सक्रिय सदस्यताअभियान, श्याम सुंदर चौधरी, आनंद सिंह भाटी, महावीर चरण, अशोक मीणा, विजय उपाध्याय, दीपक पारीक, जितेंद्र राजवी, सांगीलाल गहलोत, जगदीश सोलंकी, भारती अरोड़ा, चंद्र प्रकाश जोशी, सोहनलाल चांवरिया, कमल आचार्य, चंद्र प्रकाश गहलोत, विनोद करोल, अजय खत्री, नर्सिंग सेवग, जेठमल नाहटा, चंद्र प्रकाश शर्मा, राजकुमार व्यास, सुशील आचार्य, जितेंद्र गहलोत, अशोक चांवरिया को भी सक्रिय सदस्य बनाया गया।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!