भाजपा के वन और पर्यावरण अभियान के लिए डॉ. आचार्य को बनाया गया जिला संयोजक..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा मानसून के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने हेतु वन और पर्यावरण अभियान कार्यक्रम चलाया जाएगा।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार अभियान के प्रदेश संयोजक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने इस कार्यक्रम हेतु जिला संयोजकों की नियुक्ति की है। इस क्रम में बीकानेर शहर के लिए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

जिला संयोजक डॉ. आचार्य ने बताया कि इस अभियान के तहत जिला संगठन द्वारा पार्टी के सभी मंडलों में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

Categories:
error: Content is protected !!