भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा शहर जिला बीकानेर की संगठनात्मक बैठक आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर । भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती अलका मूंदड़ा एवं राजस्थान आईटी प्रभारी सुश्री शिखा बैद के बीकानेर प्रवास पर होटल वृंदावन बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा शहर जिला बीकानेर की संगठनात्मक बैठक बीकानेर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन जी छाजेड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्वप्रथम अलका जी मूंदड़ा प्रदेशाध्यक्ष एवं आईटी प्रभारी शिखा बैद के आगमन पर महामंत्री सरिता नाहटा एवं जिला मंत्री प्रमिला गौतम ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया। मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को शुरु किया । स्वागत की कड़ी में प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती अलका जी मूंदड़ा का स्वागत बीकानेर की मेयर मुख्य अतिथि सुशीला जी राजपुरोहित एवं जिलाध्यक्ष सुमन जी छाजेड़ ने पगड़ी भेंट कर, पूर्व जिला अध्यक्ष मधुरिमा जी एवं महामंत्री सरिता नाहटाने दुपट्टे के द्वारा एवं महिला मोर्चा के उपस्थित मंडल अध्यक्षों ने साड़ी ओढाकर प्रदेश अध्यक्ष जी को सम्मानित किया । महापौर सुशीला जी राजपुरोहित का स्वागत महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी के द्वारा साड़ी ओढ़ाकर व दुपट्टे के द्वारा सम्मानित किया गया। आईटी प्रभारी शिखा बैद का स्वागत मोर्चा के कार्यकारिणी बहनों के द्वारा साड़ी उड़ाकर दुपट्टे से किया गया। जिला अध्यक्ष सुमन जी छाजेड़ का स्वागत स्वयं अलका जी मूंदड़ा ने दुपट्टा पहनाकर किया। सभी मंचासीन पदाधिकारियों का स्वागत दुपट्टे के द्वारा किया गया। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष सुमन जी छाजेड़ ने स्वागत उद्बोधन दिया। वेयर सुशीला जी राजपुरोहित ने अपने उद्बोधन के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की विशेषताओं से सब को बताया। प्रदेशाध्यक्ष अलका जी मूंदड़ा ने भाजपा संगठन की रीति नीति के बारे में विस्तार पूर्वक सभी बहनों को बताया की किस तरह से यह पार्टी काम कर रही है। प्रदेश आईटी प्रभारी सीखा बैद ने सभी को किस तरह से सोशल मीडिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।


इस अवसर पर शहर जिला बीकानेर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्य प्रकाश जी आचार्य, जिला महामंत्री अनिल जी शुक्ला भाई साहब, महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी बहने ,मंडल अध्यक्ष मंडल कार्यकारिणी ,एवं विशिष्ट सदस्य उपस्थित रहे। मंच संचालन भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरिता नाहटा ने एवं जिला महामंत्री इंदिरा व्यास एवं मीडिया प्रभारी प्रीति चांडक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!