भारत तिब्बत सहयोग मंच की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्य कारिणी की बैठक संपन्न

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


भारत तिब्बत सहयोग मंच के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित कैलाश मानसरोवर भवन में मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक का मार्गदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं मंच के मार्गदर्शक माननीय डॉ इंद्रेश कुमार जी ने कहा कि हमें प्रत्येक स्तर पर सतर्क रहकर चीन के नापाक मंसूबों के विरुद्ध व्यापक रूप से जन जागरण अभियान को प्रगति देनी होगी मंच के राष्ट्रीय महामंत्री श्री पंकज गोयल ने बताया कि दो दिनों में संगठन की मजबूती की दृष्टि से एवं रजत जयंती वर्ष को जन जन तक चर्चा का विषय बनाने के लिए क्षेत्र एवं विभागों के अनुसार आयोजित हुई बैठकों में विस्तृत रूप से चर्चा की गई है पर्यावरण विभाग की राष्ट्रीय सह संयोजिका श्रीमती सुधा आचार्य ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से हमें प्राकृतिक पर्यावरण के साथ साथ वैचारिक सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में हो रहे प्रदूषण को भी रोकना अत्यंत आवश्यक है तभी हम स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा पाएंगे इस अवसर पर श्रीमती सुधा आचार्य ने पशु पक्षियों को बचाने हेतु सार्थक प्रयास करने पर भी बल दिया सुधा आचार्य पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु वृहद स्तर पर कार्य कर रही है इस अवसर पर उन्होंने मंच के पधारे हुए अतिथियों को “चिड़िया महल” भी भेंट की ध्यातव्य है कि सुधा आचार्य के सहयोग से अभी तक लगभग 10,000 चिड़िया महल वितरित किए जा चुके हैं समापन समारोह में मंच के संरक्षक डॉ कुलदीप चंद्र अग्निहोत्री,स्वामी दिव्यानंद,राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती मीरा शास्त्री,नरसिंग मेघजी,शिवाकांत तिवारी,प्रमोद गोयल,प्रीति सागर, रामकिशोर पसारी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के बालक बालिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी

Categories:
error: Content is protected !!