मशहूर कॉर्पोरेट हस्ती और बीकानेर के जन्मे सुरेंद्र मोहता का होगा सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर के जन्मे नामी-गिरामी कॉर्पोरेट हस्ती सुरेंद्र मेहता का 28 दिसंबर को नागरिक अभिनंदन और सम्मान होगा।

वर्तमान में सुरेंद्र अपने कार्य स्थान दुबई से बीकानेर आए हुए हैं। यह सम्मान समारोह बीकानेर जिला उद्योग संघ, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल, आईसीएआई बीकानेर चैप्टर, आईसीएसआई बीकानेर तत्वावधान में आयोजित होगा। इस सम्मान समारोह में आने वाले कुछ दिनों में और भी अनेक संस्थाएं जुड़ेगी। इस सम्मान समारोह में बीकानेर व्यापार जगत,कला, साहित्य आदि की नामी-गिरामी हस्तियां उपस्थित रहेगी।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ पीएस वोहरा ने बताया कि हमारे बीकानेर के लिए ये बहुत गौरव की बात है कि सुरेंद्र मोहता, कॉर्पोरेट सचिवीय, वाणिज्यिक अनुबंध, आईपीओ, जोखिम प्रबंधन, बौद्धिक संपदा अधिकार, स्टार्ट-अप सलाहकार, कॉर्पोरेट सलाहकार, के रूप में पिछले अनेक वर्षों से कार्यरत हैं तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा नाम है।

डॉ वोहरा ने बताया कि सुरेंद्र मोहता ने कारदेखो, स्नैपडील, एचसीएल, महिंद्रा, में बड़ी ज़िमेदारियों पर कार्य किया है। मोहता विभिन्न स्टार्टअपस की मेंटरशिप देखते हैं। सुरेंद्र विभिन्न कंपनियों के बोर्ड सदस्य के रूप में भी नियुक्त हैं। आपको करीब दो अरब डॉलर के फंड जुटाने/निवेश लेनदेन और आईपीओ का अनुभव है।

Categories:
error: Content is protected !!