महापौर ने किया नारी “शक्ति वंदन”कहा- मोदी जी के नेतृत्व में देश की नारी को मिली अपनी पहचान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1756314724722221079?t=eIgQ1d3WKx0qcXh3iQ2exg&s=19

बीकानेर। प्रदेश में नवगठित भजनलाल सरकार द्वारा निकायों में संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत सम्पूर्ण प्रदेश में गठित 32000 स्वयं सहायता समूहों की 3 लाख से अधिक महिला सदस्यों को स्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर शक्ति वंदन सम्मान समारोह आयोजित किया। इस क्रम में बीकानेर नगर निगम द्वारा रविंद्र रंगमंच में आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
बीकानेर में 464 स्वयं सहायता समूहों में लगभग 4000 से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इस योजना के तहत केंद्र सरकार के माध्यम से 10000 रुपए अनुदान राशि के साथ व्यापार स्थापित करने हेतु 1.5 लाख तक का अनुदानित ब्याज दर पर ऋण भी मुहैया करवाया जाता है। आज आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को सम्मानित किया गया।
महापौर सुशीला कंवर ने कहा की आज एक लंबी फेहरिस्त है योजनाओं की को की सिर्फ और सिर्फ महिलाओं को संबल देने तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। उज्जवला से लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना , सुकन्या समृद्धि योजना आदि में महिलाओं को ही लाभार्थी बनाने से समाज में महिलाओं को सम्मानजनक जीवन प्राप्त हुआ है। हाल ही में लखपति दीदी, ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं देश की महिलाओं को आर्थिक, समाजिक हर दृष्टि से मजबूत करने का काम करेगी। आज देश की जीडीपी में महिलाओं का 18% हिस्सा है। आने वाले दिनों में यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में यह आंकड़ा 50 % से ऊपर जाएगा। आज देश की महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। बीकानेर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में प्रवीण जी जैसी महिला ने अपने साथ 250 से अधिक महिलाओं को जोड़ कर सिलाई, कढ़ाई आदि प्रशिक्षण देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। ऐसे और भी कई उदाहरण हमारे सामने है। मै आशा करती हूं की इसी तरह बीकानेर की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर बीकानेर को मजबूत करेंगी, बीकानेर मजबूत होगा तो प्रदेश मजबूत होगा और प्रदेश मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा।
इस दौरान मंच पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं पार्षद सुमन छाजेड़, भाजपा जिला मंत्री इंद्रा व्यास, पार्षद सुधा आचार्य, उपायुक्त रोहित चौहान, योजना प्रबंधक नीलू भाटी, अभिषेक भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!