महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय का नवम् दीक्षान्त समारोह 11 जनवरी, 2025 को

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


विश्वविद्यालय नवम् दीक्षान्त समारोह 11 जनवरी, 2025
दो सत्रों 2022 एवं 2023 की उपाधियों का वितरण

बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय का आगामी दीक्षान्त समारोह के आयोजन के संबंध में माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति महोदय द्वारा दिनांक 11 जनवरी, 2025 को आयोजित करने की सहमति प्रदान की है। विश्वविद्यालय कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने बताया है कि कुलाधिपति एवं माननीय राज्यपाल, राजस्थान श्री हरिभाऊ वागडे़ की अध्यक्षता में यह नवां दीक्षान्त समारोह होगा। दीक्षान्त समारोह को भव्य बनाने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई है। अतिरिक्त कुलसचिव एवं मीडिया प्रभारी डॉ. बिठ्ठल बिस्सा ने बताया कि इस दीक्षान्त समारोह में परीक्षा 2022 एवं 2023 में उत्तीर्ण होने वाली विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। सत्र 2022 में 1 जनवरी 2022 से 31 दिसम्बर 2022 तक कुल 84 अभ्यर्थियों को विद्यावाचस्पति (पीएचडी) उपाधियां प्रदान की जाएगी। साथ ही 2022 के लिए सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कुलाधिपति एवं कुलपति पदक भी प्रदान किए जाएगें। परीक्षा 2022 में ही विभिन्न परिक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 63 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएगे।
उक्त दीक्षान्त समारोह में परीक्षा 2023 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी डिग्री प्रदान की जाएगी। सत्र 2023 में एक जनवरी 2023 से 31 दिसम्बर 2023 तक कुल 50 अभ्यर्थियों को विद्यावाचस्पति (पीएचडी) उपाधियां प्रदान की जाएगी। साथ ही 2023 के लिए सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कुलाधिपति एवं कुलपति पदक भी प्रदान किए जाएगें। परीक्षा 2023 में ही विभिन्न परिक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 62 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएगे।
विश्वविद्यालय कुलसचिव श्री हरि सिंह मीणा ने दीक्षान्त समारोह को सफलतापूर्वक संचालन के संदर्भ में आज संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान कर वाछिंत कार्यवाही समयबद्ध रूप से करने हेतु निर्देशित किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!