महावीर इंटरनेशनल, बीकानेर केंद्र ने गुरुवार को चक गरबी, बीछवाल की आजाद बस्ती में रहने वाले परिवारों को कराया दोपहर का भोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”83227″]

बीकानेर । 3 अक्टूबर महावीर इंटरनेशनल, बीकानेर केंद्र की और से गुरुवार को चक गरबी, बीछवाल की आजाद बस्ती में रहने वाले परिवारों को दोपहर का भोजन कराया गया। केंद्र अध्यक्ष वीर नरेंद्र सुराणा के सौजन्य से ऋषभ सुराणा की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर आयोजित कार्यक्रम में आजाद बस्ती के गरीब परिवारों के करीब 700 बच्चों अन्य बड़े सदस्यों का केंद्र के सदस्यों व अन्य कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक भवन के प्रांगण में अपने हाथों से भोजन करवाया।

कार्यक्रम में केंद्र के अध्यक्ष वीर नरेंद्र सुराणा के अलावा चम्पक मल सुराणा, पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा, सुरेश गुप्ता, प्रवीण मित्तल, सिद्धार्थ सुराणा, संतोष बांठिया, संतोष जैन, आदि केंद्र सदस्यों के अलावा बड़ी संस्था में परिवारजन और अन्य गणमान्य वाले मौजूद थे।

Categories:
error: Content is protected !!